अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

दो और दो

दो और दो

"यार, ये दो और दो चार वाला मुहावरा अव्यवहारिक नहीं है?" 

"भाई, ये मुहावरा नहीं है... सूत्र है गणित का।" 

"सूत्र ही सही, लेकिन इस्तेमाल तो मुहावरे की तरह ही होता है।" 

"सो तो है।" 

"मेरी नज़र से देखो तो एक और एक, दो भी गलत है।"

"तेरी नज़र में ठीक क्या है?"

"बात नज़र की नहीं, व्यवहार की है। देख एक और एक मिलकर तीन हो सकते हैं, चार-पाँच-छह...ग्यारह भी हो सकते हैं।" 

"दो भी रह सकते हैं।"

"हाँ, मिलकर न चलें तो मटियामेट भी हो सकते हैं... शून्य बटा सन्नाटा।" 

-बलराम अग्रवाल 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।