अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

डर भी पर लगता तो है न | बाल कविता

रचनाकार: दिविक रमेश
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

डर भी पर लगता तो है न, दिविक रमेश, Divik Ramesh, Bal Kavita, Childrens Poem by Divik Ramesh

चटख मसाले और अचार
कितना मुझको इनसे प्यार!
नहीं कराओ इनकी याद
देखो देखो टपकी लार।

माँ कहती पर थोड़ा खाओ
हो जाओगी तुम बीमार
क्या करूं पर जी करता हॆ
खाती जाऊं खूब अचार।

पर डर भी लगता तो है न
सचमुच पड़ी अगर बीमार
डॉक्टर जी कहीं पकड़ कर
ठोक न दें सूई दो-चार

-दिविक रमेश

[Children's Hindi Poems by Divik Ramesh]

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।