देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

कम्प्यूटर | बाल गीत

नहीं चाहिए मुझको ट्यूटर
माँ मुझको ला दे कम्प्यूटर।

कम्प्यूटर में ज्ञान है सारा
ये है सारे जग से न्यारा।
ये स्पेलिंग सिखलाता है
शब्दकोष इसमें आता है।
पूछो कोई भी सवाल तो
गूगल भाई सुलझाता है।
गणित और विज्ञान सभी के
मिनटों में ले आता उत्तर।

नहीं चाहिए मुझको ट्यूटर
माँ मुझको ला दे कम्प्यूटर।

कम्प्यूटर में नए खेल हैं
मित्रों से भी यहाँ मेल है।
बच्चों की कविताएं भी हैं
फिल्मों की भी रेल-पेल है।
हलवा, पूरी, केक, मिठाई
माँ ने पढ़ कर रोज बनाई।
हम सबने खाए जी भर के
चाट, पकोड़े, आलू बर्गर।

नहीं चाहिए मुझको ट्यूटर
माँ मुझको ला दे कम्प्यूटर।

- रेखा राजवंशी, ऑस्ट्रेलिया

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।