देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

चाचा नेहरू | बाल कविता

रचनाकार: डा. राणा प्रताप सिंह गन्नौरी 'राणा'
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

वह मोती का लाल जवाहर,

‍‌अपने युग का वह नरनाहर ।

भोली भाली मुस्कानों पर,

करता था सर्वस्व निछावर ।

 

वह बच्चों का प्यारा चाचा,

उनका हित सोचा करता था ।

बड़े चाव से बच्चों के संग,

बच्चा बन खेला करता था ।


सौंप दिया नन्हें बच्चों को,

अपना जन्म दिवस भी उसने ।

प्यार दिखाने को बच्चों को,

युक्त ख़ूब यह सोची उसने ।

 

-डा राणा प्रताप सिंह 'राणा'

[मीठे बोल]

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।