देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

बात हम मस्ती में ऐसी कह गए | ग़ज़ल

बात हम मस्ती में ऐसी कह गए,
होश वाले भी ठगे से रह गए।

कष्ट जीवन में हमारे थे बहुत,
हम मगर हँसते हुए सब सह गए।

बढ़ गए, आगे बढ़े जिन के कदम,
रह गए जो लोग पीछे रह गए।

लाख चाहा था कि आँखों में रहें,
किंतु विह्वल अश्रु फिर भी बह गए।

- डा राणा प्रतापसिंह गन्नौरी 'राणा'

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।