देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

अवसर नहीं मिला

जो कुछ लिखना चाहा था
वह लिख न कभी मैं पाया
जो कुछ गाना चाहा था
वह गीत न मैं गा पाया। 

मुझको न मिला अवसर ही
अपने पथ पर चलने का
था दीप पड़ा झोली में
अवसर न मिला जलने का।

जो दीप न जल पाता है
वह क्या प्रकाश फैलाये
जिसको न मिला अवसर ही
वह गीत भला क्या गाये।

-कमलाप्रसाद मिश्र
[फीजी के हिंदी साहित्यकार]

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।