अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

अपना जीवन.... | ग़ज़ल

रचनाकार: कुँअर बेचैन
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

अपना जीवन निहाल कर लेते | कुअँर बेचैन की ग़ज़ल | Ghazal by Kunwar Bechain

अपना जीवन निहाल कर लेते
औरों का भी ख़याल कर लेते

जब भी पूछो हो हमसे पूछो हो
आज ख़ुद से सवाल कर लेते

दिल पे जादू है बस मुहब्बत का
आप भी यह कमाल कर लेते

गर न उन पर नजर तेरी होती
लोग क्या अपना हाल कर लेते

मौत के जाल से निकलते तो
ज़िंदगी को बहाल कर लेते

ए 'कुँअर' ख़ुद पे भी नज़र रखते
अपनी भी देखभाल कर लेते

- कुअँर बेचैन

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।