भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

आज के हाइकु

आज के हाइकु | Aaj Ke Haiku by Rohit Kumar Happy

भूख-गरीबी
करा देती है दूर
बड़े करीबी।

#

औढ़ू, बिछाऊं
भाषण तुम्हारा ये
किसे खिलाऊँ?

#

सेवक भाई!
भाषण देता नहीं,
रोटी-कपड़ा!

#

जाने दे यार
देखा है हमने भी
नेताई प्यार।

#

सुनाता है तू
भूखे को कोई राग
दे रोटी-साग!

#

सपने अच्छे हैं
लेने-देने को पर...
पेट भरेंगे?

#

भाषण, नारे
और कुछ जलसे
क्या करते हैं?
 
#

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।