अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

निदा फ़ाज़ली के दोहे

निदा फ़ाज़ली के दोहे | Hindi Couplets - Nida Fazli

बच्चा बोला देख कर मस्जिद आली-शान ।
अल्लाह तेरे एक को इतना बड़ा मकान ।।

मैं रोया परदेस में भीगा माँ का प्यार ।
दुख ने दुख से बात की बिन चिट्ठी बिन तार ।।

घर को खोजें रात दिन घर से निकले पाँव ।
वो रस्ता ही खो गया जिस रस्ते था गाँव ।।

नक़्शा ले कर हाथ में बच्चा है हैरान ।
कैसे दीमक खा गई उस का हिन्दोस्तान ।।

सीधा-साधा डाकिया जादू करे महान ।
एक ही थैले में भरे आँसू और मुस्कान ।।

वो सूफ़ी का क़ौल हो या पंडित का ज्ञान ।
जितनी बीते आप पर उतना ही सच मान ।।

मैं भी तू भी यात्री चलती रुकती रेल ।
अपने अपने गाँव तक सब का सब से मेल ।।

पंछी, मानव, फूल, जल, अलग-अलग आकार ।
माटी का घर एक ही, सारे रिश्तेदार ।।

अन्दर मूरत पर चढ़े घी, पूरी, मिष्टान ।
मंदिर के बाहर खड़ा, ईश्वर माँगे दान ।।

- निदा फ़ाज़ली

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।