अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

दिविक रमेश की चार कविताएँ

दिविक रमेश की चार कविताएँ | Hindi Poems by Divik Ramesh

सुनहरी पृथ्वी

सूरज
रातभर
मांजता रहता है
काली पृथ्वी को

तब जाकर कहीं
सुनहरी
हो पाती है
पृथ्वी।

 

#

पूरा आदमी

आकाश
चीख नहीं सकता
हम
चीख सकते हैं आकाश में।

कोई
क्या चीख सकता है
हम में ?


#

 

नहर

नदी
नहर होकर
मेरे गाँव आयी

नहर
फिर भी
नदी
न हो पायी।

 

#

 

रिश्ता - ठीक वही रिश्ता

नहीं चढ़ती कभी
लहर
लहर पर।

बस हल्का सा दबाव देकर
आगे की अपनी लहर को
कुछ और आगे बढ़ाती है।

और पीछे की लहर से भी
ठीक वही रिश्ता चाहती है।

- दिविक रमेश

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।