देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
ठाकुर का कुआँ | कविता
चूल्हा मिट्टी का
मिट्टी तालाब की
तालाब ठाकुर का ।
भूख रोटी की
रोटी बाजरे की
बाजरा खेत का
खेत ठाकुर का ।
बैल ठाकुर का
हल ठाकुर का
हल की मूठ पर हथेली अपनी
फ़सल ठाकुर की ।
कुआँ ठाकुर का
पानी ठाकुर का
खेत-खलिहान ठाकुर के
गली-मुहल्ले ठाकुर के
फिर अपना क्या ?
गाँव ?
शहर ?
देश ?
-ओमप्रकाश वाल्मीकि
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 1
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)