भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

साही और साँप | शिक्षाप्रद कहानी

रचनाकार: सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

साही और साँप | शिक्षाप्रद कहानी | Moral Hindi Story

कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी । एक साँप ने खुशामद पर आकर एक साही को अपने बिल में रहने की जगह दी । वह बिल एक छोटा-सा बिल था । उसमें घूमने-फिरने की काफी जगह न थी । साही के जरा हिलते ही उसके काँटे साँप के चुभते थे ।

साँप ने कहा, ''दोस्त, इस बिल में बहुत थोड़ी जगह है; दो इसमें मुश्किल से अट सकते हैं, तुम्हें बड़ी तकलीफ होती होगी? ''

आराम की आवाज में साही ने कहा, ''ऐसी हालत में जिसे रहने की दिक्कत हो उसे चला जाना चाहिए । मेरी पूछते हो, तो मैं बड़े आराम में हूँ । अगर तुम्हें आराम नहीं तो तुम जब चाहो, इस बिल को छोड़ जाओ ।''

यह कहकर उसने अपनी रीढ़ घुमायी और सांप को अपनी सूरत निकाल लेने को छोड़ दिया । वह उन आदमियों जैसी थी जो अपने मिले हुए हिस्से से ज्यादा लेने की ताक में रहते हैं ।

- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
[निराला की सीखभरी कहानियाँ]

 

यदि आप इन कहानियों को अपने किसी प्रकार के प्रकाशन (वेब साइट, ब्लॉग या पत्र-पत्रिका) में प्रकाशित करना चाहें तो कृपया मूल स्रोत का सम्मान करते हुए 'भारत-दर्शन' का उल्लेख अवश्य करें।

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।