देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

न्यूज़ीलैंड एक परिचय

न्यूज़ीलैंड (New Zealand) या आओटियारोआ (Aotearoa - न्यूज़ीलैंड का माओरी नाम) दक्षिण प्रशान्त महासागर में आस्ट्रेलिया के 2000 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 269,000 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्रफल व आकार की दृष्टि से जापान से कुछ छोटा व ब्रिटेन से थोड़ा सा बड़ा कहा जा सकता है। न्यूज़ीलैंड की राजधानी वैलिंगटन है तथा सबसे बड़ा शहर ऑकलैंड है। ऑकलैंड को न्यूज़ीलैंड की वाणिज्य राजधानी भी कहा जा सकता है। न्यूज़ीलैंड की जनसंख्या लगभग 45 लाख ( 4.5 मिलियन) है जिसमें 80 प्रतिशत यूरोपियन समुदाय, सात में से एक माओरी (तांगाता फेनुआ, मूल या देशी लोग) 15 में से एक एशियन और 16 में से एक प्रशान्त द्वीप मूल के लोग सम्मिलित हैं। न्यूज़ीलैंड तेजी से बहु-संस्कृति समाज (Multi-cultural Society) के रूप में परिवर्तित होता जा रहा है।

भाषाएं
अँग्रेज़ी और माओरी यहाँ की आधिकारिक भाषाएं है यद्यपि सामान्यत: अँग्रेज़ी का उपयोग किया जाता है।

मुद्रा
न्यूज़ीलैंड डॉलर यहाँ की मुद्रा है।

नागरिक
न्यूज़ीलैंड के नागरिकों को न्यूज़ीलैंडर या कीवी कहा जाता है, वैसे कीवी एक पक्षी है जो यहाँ का राष्ट्रीय पक्षी है। न्यूज़ीलैंड राष्ट्रमंडल का सदस्य है।

न्यूज़ीलैंडर या कीवी बहुत शांतिप्रिय व प्रकृति प्रेमी हैं।

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 1

Q
Quality Car Rental New Zealnad bookings@qualityrental.co.nz
16-Sep-2014 09:37
If you are visiting New Zealand and need Car Rental please contact Quality Car Rental NZ. We have Hindi speaking staff too.

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।