भाषा और राष्ट्र में बड़ा घनिष्ट संबंध है। - (राजा) राधिकारमण प्रसाद सिंह।
चिड़िया रानी
सदा फुदकती, कभी न थकती,
गाती मीठी-मीठी बानी।
कैसे खुश रहती हो इतना,
सच-सच कहना चिड़िया रानी।
ताज़ा दाना, निर्मल पानी,
शुद्ध हवा औ' धूप सुहानी।
यही राज सारी खुशियों का,
बोली हंसकर चिड़िया रानी।
खुले जगत् में जीना सीखो,
ताज़ा हो सब दानी-पानी।
इतना कहकर, फुदक ज़रा-सा,
फुर्र हो गई चिड़िया रानी।
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)