कोई कौम अपनी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली 'मीर'।

जिंदगी इक सफ़र है | ग़ज़ल

जिंदगी इक सफ़र है नहीं और कुछ
मौत के डर से डर है नहीं और कुछ

तेरी दौलत महल तेरा धोका है सब
क़ब्र ही असली घर है नहीं और कुछ

प्यार से प्यार है प्यार ही बंदगी।
प्यार से बढ़के ज़र है नहीं और कुछ

नफ़रतों से हुआ कुछ न हासिल कभी
ग़म इधर जो उधर है नहीं और कुछ

जो भी घटता यहाँ अब वो छपता कहाँ
सिर्फ झूठी ख़बर है नहीं और कुछ

बोलते सच जो थे क्यों वो ख़ामोश हैं
ख़ौफ़ का ये असर है नहीं और कुछ

जो गधे को भी घोड़ा कहेगा निज़ाम
अब उसी की क़दर है नहीं और कुछ

निज़ाम-फतेहपुरी
ग्राम व पोस्ट मदोकीपुर
ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।