वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'।
याद बहुत आती है | गीत
याद बहुत आती है
एकाकी प्रहरों में याद बहुत आती है।
बेकली बढ़ाती है।
समझा कर हार गया किन्तु नहीं माना मन,
रूप किरन पाने को मचल मचल जाता मन;
नींद निगोड़ी मेरे पास नहीं आती है।
पल-पल तरसाती है।
याद बहुत आती है ।।
नयनों के द्वार खड़े सपने सकुचाते हैं
पलकों तक आ-आकर लौट-लौट जाते हैं
आँसू के सरगम पर पीड़ा खुद गाती है
लोरियाँ सुनाती है।
याद बहुत आती है॥
- विष्णु कुमार त्रिपाठी राकेश
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)