आप जिस तरह बोलते हैं, बातचीत करते हैं, उसी तरह लिखा भी कीजिए। भाषा बनावटी न होनी चाहिए। - महावीर प्रसाद द्विवेदी।

विश्व हिंदी सम्मेलन

विश्व हिंदी सम्मेलन का इतिहास व पृष्ठभूमि - विश्व हिंदी सम्मेलन की संकल्पना राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा द्वारा 1973 में की गई थी। संकल्पना के फलस्वरूप, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के तत्वावधान में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10-12 जनवरी 1975 को नागपुर, भारत में आयोजित किया गया था। अभी तक ग्यारह सम्मेलन सम्पन्न हो चुके हैं। ग्यारहवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन 2018 में मॉरीशस में आयोजित हुआ था और आगामी बारहवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन फीजी में प्रस्तावित है। 

विश्व हिंदी सम्मेलनों के प्रमुख लक्ष्य हिंदी भाषा का प्रचार एवं प्रसार करना व इसे विश्व भाषा के रूप में स्थापित करना है।

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।