विदेशी भाषा का किसी स्वतंत्र राष्ट्र के राजकाज और शिक्षा की भाषा होना सांस्कृतिक दासता है। - वाल्टर चेनिंग

सेवाग्राम में गांधी जयंती पर "वैश्विक गांधी" पुस्तक का लोकार्पण

वैश्विक गांधी

वर्धा, 2 अक्टूबर 2026 : महात्मा गांधी की जयंती पर सेवाग्राम आश्रम में उनकी स्मृति के बीच एक नई पुस्तक "वैश्विक गांधी: भारतवंशी चित्त के शिल्पी" का लोकार्पण हुआ। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा और सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान की अध्यक्ष श्रीमती आशा बोथरा ने पुस्तक का विमोचन किया।

"नयी किताब" से प्रकाशित इस पुस्तक का संपादन विश्वविद्यालय के श्री चमनलाल प्रवासन एवं डायस्पोरा अध्ययन विभाग के डॉ. मुन्नालाल गुप्ता और डॉ. राजीव रंजन राय ने किया है। डॉ. अर्चना बलवीर सह-संपादक हैं। पुस्तक के अनुक्रम के अनुसार, इसमें 27 आलेख हैं, जो मॉरीशस, इंग्लैंड, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, जापान, अमेरिका, फीजी, सूरीनाम, नीदरलैंड, बुल्गारिया, क़तर, नेपाल, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और त्रिनिदाद एवं टोबैगो सहित कई देशों और प्रवासी समाजों में गांधी के प्रभाव और विरासत पर हैं। कुछ आलेख विषय-आधारित भी हैं, जैसे गांधी के जीवन में 'बा' की भूमिका, प्रवासी हिंदी साहित्य में गांधी, जर्मन साहित्य में गांधी और गांधी के व्यक्तित्व में प्रवास की भूमिका।

समारोह में गांधी चिंतक दर्शन शंकर, आश्रम प्रतिष्ठान के मंत्री विजय ताम्बे, मध्य प्रदेश के पूर्व अतिरिक्त सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रो. मनोज कुमार राय, डॉ. राकेश कुमार मिश्र तथा पुस्तक के संपादक डॉ. राजीव रंजन राय और सह-संपादक डॉ. अर्चना बलवीर उपस्थित रहे।

संपादक डॉ. मुन्नालाल गुप्ता ने पुस्तक में सहयोग देने वाले सभी भारतवंशी विद्वानों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

पुस्तक एक नज़र में

शीर्षक: वैश्विक गांधी: भारतवंशी चित्त के शिल्पी
संपादक: डॉ. मुन्नालाल गुप्ता, डॉ. राजीव रंजन राय
सह-संपादक: डॉ. अर्चना बलवीर
प्रकाशक: नयी किताब
संदेश: प्रो. रेशमी रामधनी (मॉरीशस), मॉरीशस की प्रथम हिंदी प्रोफेसर, प्रथम भारतवंशी अतिथि लेखिका, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा
प्राक्कथन: हनुमानप्रसाद शुक्ल (भारत), महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र)

लेखक

प्रह्लाद रामशरण (मॉरीशस): इतिहासकार, साहित्यकार, संपादक
तेजेन्द्र शर्मा (इंग्लैंड): साहित्यकार, संपादक
डॉ. अलका धनपत (मॉरीशस): प्राध्यापिका, महात्मा गांधी संस्थान
अर्चना पैन्यूली (डेनमार्क): साहित्यकार, अनुवादक
रेखा राजवंशी (ऑस्ट्रेलिया): साहित्यकार, अनुवादक
संध्या सिंह (सिंगापुर): साहित्यकार, पत्रकार
डॉ. वेदप्रकाश सिंह (जापान): अध्यापक, ओसाका विश्वविद्यालय
इला प्रसाद (अमेरिका): अध्यापन, सेंट थॉमस यूनिवर्सिटी, ह्यूस्टन
डॉ. सुभाषिणी लता कुमार (फीजी): अध्यापिका, भाषाविद, फीजी नेशनल यूनिवर्सिटी
डॉ. ऋतु शर्मा, ननंन पाँडे (नीदरलैंड): लेखिका, समीक्षक एवं अनुवादक
डॉ. मौना कौशिक (बुल्गारिया): प्राध्यापिका, साहित्यकार, सोफिया विश्वविद्यालय
शालिनी गर्ग (क़तर): हिंदी अध्यापिका, साहित्यकार, दोहा
वीणा सिन्हा (नेपाल): साहित्यकार, पत्रकार, संपादक
डी. एम. इंद्रा दसनायक (श्रीलंका): हिंदी अध्यापिका
पूर्णिमा वर्मन (संयुक्त अरब अमीरात): साहित्यकार, संपादिका, पत्रकार, शारजाह
ममता तिवारी (बहरीन): लेखिका, फ़ैशन उद्यमी, कवयित्री
डॉ. कीर्ति देवी रामजट्टन (मॉरीशस): अध्यापिका, संस्कृत विभाग, महात्मा गांधी संस्थान
रोहित कुमार 'हैप्पी' (न्यूज़ीलैंड): संपादक, लेखक, अनुवादक, भारत-दर्शन
हरिहर झा (ऑस्ट्रेलिया): वैज्ञानिक, साहित्यकार, कवि, मेलबर्न
डॉ. कौशल किशोर श्रीवास्तव (ऑस्ट्रेलिया): वैज्ञानिक, कवि, साहित्यकार
रवि कुमार (भारत): अनुवादक (जर्मन-हिंदी), अनुवाद अध्ययन विभाग, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा
डॉ. गंगा प्रसाद शर्मा 'गुणशेखर' (भारत): साहित्यकार, लखनऊ
डॉ. अनिल कुमार (भारत): सहायक प्राध्यापक, पोर्ट ब्लेयर
सरोजिनी नौटियाल (भारत): प्राध्यापिका, समीक्षक, देहरादून
प्रो. ब्रिज महाराज (दक्षिण अफ्रीका): प्रोफ़ेसर, यूनिवर्सिटी ऑफ क्वाज़ुलू-नेटाल, डरबन
डॉ. अन्नपूर्णा देवी पांडे (अमेरिका): प्रोफ़ेसर, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया
शारदा रामलखन (त्रिनिदाद एवं टोबैगो): गांधी सेवा संघ इंक

[भारत-दर्शन समाचार] 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।