अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।
स्वर किसका?
ईश्वर की खोज करते-करते हारकर जीव ने कहा - बड़ी मूर्खता की मैंने जो उस निराकार को पाने की आशा से अब तक भटकता फिरा ।
तभी उसे सुनाई दिया - पगले, तेरे खोज में लगने के पूर्व से ही मैं तेरे साथ हूं । तुझे फुर्सत भी तो मिले मुझे देखने की !
और जीव ईश्वर को सुनता तो है, पर पहचानता नहीं । वह आज भी चकित होकर सोचता है यह स्वर किसका है!
- डॉ प्रेम नारायण टंडन
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)