देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

शक के मुंह में | ग़ज़ल

शक के मुंह में विषदंत होता है, 
शक से रिश्तों का अंत होता है।

 भाव जितना हो दर्द में डूबा,
 गीत उतना रसवंत होता है।

 आचरण जिसका हो बहुत पावन,
 ऐसा व्यक्ति ही संत होता है।

 कोई गाथा ऐसी भी होती है,
 जिसका आदि न अंत होता है। 

 इतने चेहरों को औढ़ लेता है,
 आदमी जब श्रीमंत होता है।

आँख के आँसू जब हो सम्मानित,
 तब समझना बसंत होता है। 

-अजहर हाशमी

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।