वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'।

रंगों की मस्ती | गीत

उड़ने लगे हैं होली की मस्ती के गुब्बारे
धरती से आसमा की ठिठोली के इशारे।

कोई रंग बिरंगी सी हवाओं में बात है,
जो वह भीगते बच्चों की शरारत के साथ है,
बंद कर के किताबों को निकल आये हैं बाहर,
पिचकारियों की मार से हंसती हैं दिवार्रें।

और हमको भी घर बैठे भला चैन कहाँ हैं?
जहाँ बज रहे हैं ढोल ,निगाहें भी वहां हैं।
जीवन का हर एक रंग, जतन कर के सहेजो,
पेड़ों पर खिले टेसू, रह- रह कर पुकारे।

- अलका जैन
  ई-मेल: alka28jain@gmail.com

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।