कोई कौम अपनी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली 'मीर'।

रखकर अपनी आंख में...

रखकर अपनी आंख में कुछ अर्जियां, तुम देखना 
बस मिलेंगी कागजी हमदर्दियां, तुम देखना 

हादसों के खौफ से लब पे हैं जो फैली हुई 
एक दिन टूटेंगी सब खामोशियां, तुम देखना 

स्याह काले हाशियों के बीच होगा फिर लहू 
सुबह के अखबार की कल सुर्खियाँ तुम देखना 

राज़ सब दीवारो-दर के खुद-ब-खुद खुल जाएंगे 
बस जरा सा गौर से वो खिड़कियाँ तुम देखना 

हाथ जो फैले हुए हैं अपने हक के वास्ते 
एक दिन बन जाएंगे सब मुट्ठियां तुम देखना 

आस्मां तक ले के जाएंगी तुम्हें ये खूबियां 
शर्त है 'गुलशन' कि अपनी खामियां तुम देखना।

-गुलशन मदान, भारत

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।