कोई कौम अपनी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली 'मीर'।

प्रदूषण का नाम प्लास्टिक

धरा पर ढेर लग रहे हैं, प्लास्टिक से
कृत्रिम पहाड़ बन रहे हैं , प्लास्टिक से

जहरीले तत्व फैल रहे हैं, प्लास्टिक से
स्वच्छ धरा प्रदूषित हुई है,प्लास्टिक से

शहरों की नालियां भरी हैं, प्लास्टिक से
गांवो की गलियां भरी हैं, प्लास्टिक से

पशुओं के पेट भर गए हैं,प्लास्टिक से
पशु बे मौत मर रहे हैं , प्लास्टिक से

नदियों के किनारे ढके हैं ,प्लास्टिक से
नदियों के रास्ते अवरोध हैं ,प्लास्टिक से

पशुओं का जीवन बचाओ,प्लास्टिक से
नदियों का जल बचाओ , प्लास्टिक से

कुमार जितेन्द्र "जीत"
साईं निवास मोकलसर, तहसील - सिवाना, जिला - बाड़मेर, राजस्थान
मोबाइल : 9784853785
ई-मेल : Jitendra.jb.505@gmail.com

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।