बिना मातृभाषा की उन्नति के देश का गौरव कदापि वृद्धि को प्राप्त नहीं हो सकता। - गोविंद शास्त्री दुगवेकर।

न्यूज़ीलैंड मीडिया पर कोविड-19 का कठोराघात

Bauer Media publications

2 अप्रैल 2020 (न्यूज़ीलैंड): कोविड-19: प्रमुख पत्रिका प्रकाशक बाउर मीडिया (Bauer Media) बंद हो गया है।  

न्यूज़ीलैंड वुमन्स वीकली, एनज़ेड लिसनर, वुमन्स डे, मेट्रो, नॉर्थ और साउथ, नेक्स्ट इत्यादि पत्रिकाओं का प्रकाशन करने वाली बाउर मीडिया ने न्यूजीलैंड में अपने प्रकाशन को बंद होने की घोषणा की है। बाउर मीडिया समूह ने न्यूज़ीलैंड में अपने प्रकाशन व्यवसाय को बंद कर दिया।

आज सुबह, बाउर मीडिया समूह ने घोषणा की कि वह आधिकारिक तौर पर न्यूजीलैंड के अपने प्रकाशन व्यवसाय को बंद कर देगा।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि न्यूज़ीलैंड के सभी बाउर कर्मचारियों को आज सुबह जानकारी दे दी गई है कि व्यवसाय अब व्यवहारिक नहीं है और इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है।

'द न्यूज़ीलैंड वुमन्स वीकली' पहली बार 8 दिसंबर 1932 को प्रकाशित हुई थी।

न्यूज़ीलैंड की 'वुमन्स डे' का प्रकाशन 1932 में आरंभ हुआ था।

'एनज़ेड लिसनर' पत्रिका 1939 में न्यूज़ीलैंड सरकार द्वारा स्थापित की गयी थी। 1990 में इसका निजीकरण कर दिया गया।

'नॉर्थ एंड साउथ' पत्रिका 1986 में आरंभ हुई थी।

बाउर मीडिया दशकों से न्यूज़ीलैंड में अनेक पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन कर रहा था और इसके अंत से लगभग 300 कर्मचारी अपना रोजगार खो देंगे।

- रोहित कुमार, न्यूज़ीलैंड
  [भारत-दर्शन समाचार]

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।