कोई कौम अपनी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली 'मीर'।

कह मुकरियाँ

बगिया में है एकछत्र राज
इत्र की दुनिया का सरताज
गुलदस्ते में अलग रुआब
क्या सखि साजन न सखि गुलाब

नदिया में वह सैर कराये
वर्षा हो तो खूब इतराये 
जिधर का रुख हो उधर बहाव
क्या सखि साजन न सखि  नाव 

प्राणी जगत ताप से व्याकुल
हर पल गर्मी करती आकुल
तपते तन मन का रखे ख्याल
क्या सखि साजन न सखि तरणताल 

-स्मिता श्रीवास्तव
 भारत

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।