देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

कोरोना वायरस से सुरक्षा

कोरोना से स्वयं सुरक्षित रहें व औरों को सुरक्षित रखें

यदि आपका समाज/समुदाय इस वायरस से प्रभावित होता है, तो आप इसके जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं और कुछ बुनियादी चरणों का पालन करके दूसरों की सुरक्षा करने में भी सहायक हो सकते हैं:

- अपने हाथ धोएं! कम से कम 20 सेकंड साबुन और पानी से हाथ मलें, और फिर साफ तौलिये से सुखाएं या उन्हें हवा से सूखने दें।

- बीमार लोगों से दूरी बनाए रखें। फ्लू या सर्दी जैसे लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति से छह फीट दूर रहने की कोशिश करें, और अगर आप बीमार हैं तो काम पर न जाएं।

- अपने परिवार को तैयार करें, और आपात निकासी, संसाधनों और आपूर्ति के बारे में अपनी योजना के बारे में विचार-विमर्श कर लें।

- विशेषज्ञों का सुझाव है कि किसी भी आवश्यक दवा की कम से कम 30 दिनों की आपूर्ति का प्रबंध के लें। यदि आपके छोटे बच्चे हैं तो भोजन, कपड़े धोने के डिटर्जेंट और डायपर के लिए भी विचार करें।

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।