देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

होली | बाल कविता

रंगों का त्योहार है होली
खुशियों की बौछार है होली

लाल गुलाबी पीले देखो
रंग सभी रंगीले देखों

पिचकारी भर-भर ले आते
इक दूजे पर सभी चलाते

होली पर अब ऐसा हाल
हर चेहरे पर आज गुलाल

आओ यारो इसी बहाने
दुश्मन को भी चलो मनाने

-गुलशन मदान

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।