देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
हो हो होली
हो हो होली
कैसी होली आई, धूल है खूब उड़ाई ;
कैसी होली---
पत्ते सूख सूख कर गिरते, भागी सर्दी माई,
सौड़ लिहाफ़ सुहाता किसको, धूप कड़ी है भाई,
हवा में गर्मी आई।
कैसी होली---
भूख हुई कम, प्यास बढ़ी है, है चाँदनी सुहाई,
लड़के लड़की होली खेलें, अच्छी धूम मचाई।
रंग पिचकारी पाई ।
कैसी होली---
--होलिका नन्द
[बालसखा, 1917]
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)