कोई कौम अपनी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली 'मीर'।

हाथ उठा नाची तरकारी

ताक लगाकर बैठी थीं,
मालिन की डलिया में तरकारी ।
अवसर पाया, ताक-धिना-धिन--
नाच उठीं सब बारी-बारीसरस्वती कुमार दीपक

नींबू और टमाटर लुढ़के, उछल पड़े तरबूजे,
काशीफल के साथ बजाते, ढोल मगन खरबूजे,
ककड़ी अकड़ी और थाप
तबले पर उसने मारीसरस्वती कुमार दीपक

कद्दू काट मृदंग बनाकर, नाची भिंड़ी रानी,
नीबू काट मंजीरों पर, कहती अनमोल कहानी,
बीच बजरिया, नाच निराला--
जमकर देख रहे नर-नारी!

लौकी गोभी नाक सिकोड़े, सेम मेम-सी नाचे,
आलू और कचालू ने थे बोल मटर के बांचे,
पालक बालक जैसा डोले
मैथी की छवि न्यारी ।

- सरस्वती कुमार दीपक
[हिंदी के सर्वश्रेष्ठ बालगीत, १९८७, पराग प्रकाशन, दिल्ली]

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।