भारतेंदु और द्विवेदी ने हिंदी की जड़ पाताल तक पहुँचा दी है; उसे उखाड़ने का जो दुस्साहस करेगा वह निश्चय ही भूकंपध्वस्त होगा।' - शिवपूजन सहाय।

अनुमूला गीतेश सरमा ऑस्ट्रेलिया में भारत के नये उच्चायुक्त

A. GITESH SARMA - HCI Australia

7 अक्टूबर 2019 (न्यूज़ीलैंड): वरिष्ठ राजनयिक अनुमूला गीतेश सरमा (A. GITESH SARMA ) को ऑस्ट्रेलिया में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। 1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सरमा ए एम गोंडेन का स्थान लेंगे। इससे पहले सरमा विदेश मंत्रालय में अवर सचिव (यूरोप पूर्व) और निदेशक (मध्य एशिया) के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।

सरमा के पूर्व राजनयिक कार्यों में रूस, यूक्रेन, हांगकांग, पाकिस्तान और यूनाइटेड किंगडम में भारतीय मिशन सम्मिलित हैं। आप उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत और फिजी में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष कार्य अधिकारी(आईटी सक्षम सेवाएं) के रूप में कार्य किया। वह परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार में संयुक्त सचिव (विदेश संबंध) भी थे।

आपने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) और राजनीति विज्ञान में एम.ए. किया है।

[भारत-दर्शन समाचार] 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।