कोई कौम अपनी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली 'मीर'।

दुर्योधन सा सिंहासन है मिला

मेरे अधिकार तो छीन लिए तुमने
मेरे जैसा हुनर कहाँ से लाओगे?
बोलो साहस इतना तुम, भला कहाँ से पाओगे!
दुर्योधन सा सिंहासन है मिला
युद्धिष्ठर से पूजनीय तुम कैसे कहलाओगे?

हमारे अंदर ज्ञान का लौ आलोकित है
अंधेरो से न हम घबराएंगे।
फ़िक्र तुम अपनी करो ऐ जाने जां
खैरात की चांदनी में कब तक नहाओगे?
अमावस की काली रातों में
तुम औंधे मुह गिर जाओगे।

मेरे अधिकार तो छीन लिए तुमने
मेरे जैसा हुनर कहाँ से लाओगे?

- प्रियांशु शेखर
ई-मेल: priyanshu24shekhar98@gmail.com

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।