वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'।

दो पल | गीत

दो पल को ही गा लेने दो ।
गाकर मन बहला लेने दो !

कल तक तो मिट जाना ही है;
तन मन सब लुट जाना ही है;

लेकिन लुटने से पहले तो
अपना रंग जमा लेने दो ।

दो पल को ही गा लेने दो।
गाकर मन बहला लेने दो!

फूल खिलखिला कर हँसते हैं,
फिर तो काँटे ही धँसते हैं;

काँटों से पहले फूलों को--
कुछ शृंगार सजा लेने दो ।

दो पल को ही गा लेने दो ।
गाकर मन बहला लेने दो!

जीवन क्या है? इक सपना है,
सपने में सब कुछ अपना है;

अपनेपन की इन घड़ियों में
लघु संसार बसा लेने दो ।

दो पल को ही गा लेने दो ।
गाकर मन बहला लेने दो !

- शिवशंकर वशिष्ठ

[साभार - गीली आँखें गीले गीत]

 

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।