वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सौंपा परिचय पत्र

9 जुलाई 2020 (न्यूजीलैंड) : भारत में न्यूजीलैंड के नए उच्चायुक्त, डेविड पाइन ने 8 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र सौंप दिया है। वे भारत में न्यूज़ीलैंड के 21वें उच्चायुक्त हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने न्यूजीलैंड के अतिरिक्त यूनाइटेड किंगडम और उज्बेकिस्तान के मिशन प्रमुखों से भी परिचय पत्र प्राप्त किए। कोविड-19 महामारी के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार परिचय पत्र स्वीकार किए गए हैं।

इससे पहले 21 मई को सात देशों के उच्चायोग व दूतावास प्रमुखों ने अपने परिचय पत्र राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को सौंपे थे।

[भारत-दर्शन समाचार]

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।