भाषा का निर्माण सेक्रेटरियट में नहीं होता, भाषा गढ़ी जाती है जनता की जिह्वा पर। - रामवृक्ष बेनीपुरी।
आत्मा की फांक
"जो नहीं हैं मेरी बात से सहमत,
वे हाथ उठाकर
सहमति दें अपनी
कि, हाँ नहीं हैं वे सहमत।"
मेरी इस अपील पर
सभागार में छा गया सन्नाटा।
मैंने देखा,
धीरे-धीरे उठा रहा हूँ
मैं
अपना हाथ।
- चरणसिंह अमी
[अपूर्व अचम्भे की तरह]
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)