देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

अनुपम भाषा है हिन्दी

अनुपम भाषा है हिन्दी
बढती आशा है हिन्दी !

स्वर की सुविधा है हिन्दी
गीतों की सुधा है हिन्दी
कवि की कविता है हिन्दी
रस की सरिता है हिन्दी !

जीवन की सुषमा है हिन्दी
यौवन-प्रतिमा है हिन्दी
गुण की सफलता है हिन्दी
मन की सरलता है हिन्दी !

रीत की प्रथा है हिन्दी
प्रीत की कथा हैं हिन्दी
छंद की घटा है हिन्दी
हिन्द की छटा है हिन्दी !

- श्रीनिवास

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।