भाषा देश की एकता का प्रधान साधन है। - (आचार्य) चतुरसेन शास्त्री।

अमिता शर्मा की दो क्षणिकाएं

सांप

मीठा बनकर
जब भी कोई डसता है
तो...
जाने क्यूं !
सांप पर मुझे
बहुत प्यार आता है।

- अमिता शर्मा

#

 

सवाल

वो....
जो नमक छिड़कते हैं
किसी के दुखते छालों पर,
एक सवाल पूछने को
जी करता है..
क्या तुम,
सुख की गारंटी लेकर आए हो?

- अमिता शर्मा

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।