विदेशी भाषा का किसी स्वतंत्र राष्ट्र के राजकाज और शिक्षा की भाषा होना सांस्कृतिक दासता है। - वाल्टर चेनिंग

आचार्य बालकृष्ण एम्स में भर्ती

Acharya Balkrishan

23 अगस्त 2019 (भारत): पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें  शुक्रवार (23 अगस्त 2019) को हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ स्थित ऑफिस से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत स्वाभिमान, ट्रस्ट के मुख्य केंद्रीय समन्वयक, 'डॉ जयदीप आर्य' ने ट्विटर पर कहा है, "जिन लोगों ने पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी के स्वास्थ्य के लिए चिंता जताई, उसके लिए आभार।"
 
"जन्माष्टमी पर एक व्यक्ति पेड़ा लेकर आ गया था, उसको खाकर कुछ घंटे बेहोशी आ गई थी, अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, भगवान की कृपा से आचार्य जी शीघ्र स्वस्थ होंगे।"

Acharya Balkrishan Medical Bulletin

उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं लेकिन भारत स्वाभिमान, ट्रस्ट ने एक विज्ञप्ति में ऋषिकेश के एम्स से जारी उनके स्वास्थ्य के बारे में एक 'मेडिकल बुलेटिन' जारी किया है। फिलहाल मेडिकल परीक्षण में उनके सभी टेस्ट सामान्य आए हैं, लेकिन न्यूरो से संबंधित दिक्कत को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल ऋषिकेश के एम्स में लाया गया था।

योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस बात कि पुष्टि की है कि आचार्य बालकृष्ण को किसी ने जन्माष्टमी के अवसर पर पेड़ा खाने को दिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।

[भारत-दर्शन समाचार ]

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।