राम किशोर उपाध्याय
जन्म: जुलाई 1958, मेरठ, उत्तर प्रदेश
शिक्षा: अंग्रेजी साहित्य में एम.ए., एन.जी.ओ. मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा
सम्प्रति: भारतीय रेलवे लेखा सेवा के सेवानिवृत अधिकारी
सृजन पक्ष: कविता, कहानी, लघुकथा, उपन्यास, संस्मरण, हास्य-व्यंग्य और यात्रा वृतांत आदि लेखन में निरंतर सक्रिय
प्रकाशित कृतियाँ
उपन्यास: तितली के रंग
कहानी संग्रह: लालटेन
कविता संग्रह
o ड्राइंग रूम के कोने
o दीवार में आले
o नीली धूप में
o नीम का वह पेड़
o नचिकेता
o मैं नहीं
o सृष्टि के गीत
व्यंग्य संग्रह
o मूर्खता के महर्षि
o दस हाथ वाला आदमी
संस्मरण: ब्रेड एंड बुक
विदेश-यात्रा संस्मरण: पूरब से पश्चिम
प्रकाशन
आपकी रचनाएँ समकालीन भारतीय साहित्य, कादम्बिनी, नांदी, साहित्य अमृत, नई धारा, वीणा, शब्द घोष, सृजनिका, भारतीय रेल, संगिनी, विश्वगाथा, भारत लघुकथा कोश, मरु नवकिरण, दैनिक जनसत्ता, जन सन्देश टाइम्स आदि अनेक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। आपकी लघुकथाओं का बांग्ला में अनुवाद प्रकाशित है। कई पत्रिकाओं में अंग्रेज़ी कविताएँ भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
संपादन: प्रमुख संपादक – अट्टहास और उत्कर्ष की ओर पत्रिकाएँ
सम्मान
• राजभाषा पुरस्कार – 2002 और 2012
• रेल मंत्रालय का प्रतिष्ठित ‘मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार’ – 2013 (ड्राइंग रूम के कोने पर)
• व्यंग्य के लिए हरिशंकर परसाई सम्मान – 2024
• नई धारा रचना सम्मान – 2024
• देश-विदेश की अनेक साहित्यिक एवं सरकारी संस्थाओं द्वारा लेखन के लिए पुरस्कृत और सम्मानित
विदेश यात्राएँ: नेपाल, जर्मनी, हंगरी, चेक, स्लोवाकिया और ऑस्ट्रिया की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक यात्राएँ