मुकेश राठौर का जीवन परिचय

रचनाकार: भारत-दर्शन

मुकेश राठौरमुकेश राठौर

जन्मतिथि: 02 जून 1976
शिक्षा: विज्ञान व शिक्षा में स्नातक; हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर); पत्रकारिता में स्नातक (माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल)

सम्प्रति: शिक्षण और स्वतंत्र लेखन

प्रकाशन-प्रसारण
•    वर्ष 1994 में शालेय पत्रिका में "नदी" शीर्षक से पहली कविता प्रकाशित।
•    नई दुनिया, दैनिक भास्कर, नवभारत, स्पूतनिक आदि समाचार पत्रों में लंबे समय तक पत्रलेखन।
•    आकाशवाणी इंदौर के युववाणी कार्यक्रम में अनेक बार कवितापाठ।
•    आरंभिक वर्षों में व्यंग्यबाण, क्षणिका, अंतिम पत्र के रूप में पद्य व्यंग्य लिखे।
•    वर्ष 2015 में पहला गद्य व्यंग्य "शिव भोला भंडारी" लिखा।

अब तक 300+ व्यंग्य रचनाएँ नई दुनिया, दैनिक जागरण, अमर उजाला, पंजाब केसरी, दैनिक ट्रिब्यून, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि, जनवाणी, जनसंदेश टाइम्स, सच बेधड़क, दैनिक विजय दर्पण टाइम्स, नेशनल एक्सप्रेस, रांची एक्सप्रेस, प्रभात किरण, इंदौर समाचार, सुबह सवेरे, प्रजातंत्र, अक्षर विश्व, हिंदुस्तान मेल, उज्जैन सांदीपनि, चमकता हिंदुस्तान, सत्य शोधक राही आदि समाचार पत्रों तथा वीणा, व्यंग्ययात्रा, अट्टहास, मरु नवकिरण, नवकिरण, विश्व गाथा, रचना उत्सव, पुष्पांजलि, भारत दर्शन, सदीनामा, प्रतिपक्ष, हिंदी प्रेमी, व्यंग्य अड्डा, सत्य की मशाल, एक और अंतरीप, अलख, संवदिया, व्यंग्य का महाविशेषांक आदि पत्रिकाओं में प्रकाशित।

•    दैनिक भास्कर के साप्ताहिक सेंसिबल मीम्स कॉलम हेतु लेखन।

प्रकाशित पुस्तकें
तीन व्यंग्य संग्रह
•    मुआवज़े का मौसम (वर्ष 2020, माण्डवी प्रकाशन, गाजियाबाद)
•    अपनी ढपली अपना राग (वर्ष 2020, बोधि प्रकाशन, जयपुर)
•    कौन बनेगा मुख्य अतिथि (वर्ष 2023, इंडिया नेटबुक्स, नोएडा)

साझा व्यंग्य संग्रह
•    अब तक पचहत्तर (इंडिया नेट बुक, नोएडा)
•    इक्कीसवीं सदी के श्रेष्ठ 131 व्यंग्यकार (इंडिया नेट बुक, नोएडा)
•    251 अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ व्यंग्यकार (प्रलेक प्रकाशन, मुम्बई)

साझा लघुकथा संग्रह
•    सागर की लहरें (ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन, भोपाल)
•    हमारे समय के धनुर्धारी व्यंग्यकार (ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन, भोपाल)
•    भांति-भांति के चमचे (शोपिजेन पब्लिकेशन, अहमदाबाद)

अन्य व्यंग्य संग्रह
•    कर्जदार होने के फायदे
•    व्यंग्य के सात कोण (बोधि प्रकाशन, जयपुर)
•    व्यंग्य के रंग (अद्विक प्रकाशन, दिल्ली)

संपर्क
पता: गोराडिया, भीकनगांव, जिला प.निमाड़ (मध्य प्रदेश)
मोबाइल: 9752127511
ईमेल: rmukesh1187@gmail.com