
19 जनवरी, 2026 (ऑकलैंड) : सुश्री मुआनपुई सैयावी (Ms. Muanpuii Saiawi) को न्यूज़ीलैंड में भारत की अगली उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। आप 2005 बैच की आईएफ़एस हैं। आप निरस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा कार्य की संयुक्त सचिव हैं।
सुश्री सैयावी वर्तमान में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय कूटनीतिक दायित्वों का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
उनसे शीघ्र ही अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की अपेक्षा की जाती है।
[भारत-दर्शन समाचार]
