
अंतरराष्ट्रीय हिंदी गीत-लेखन प्रतियोगिता 2025 के परिणाम घोषित
5 भौगोलिक क्षेत्रों से विजेता चयनित
10 जनवरी 2026 (मॉरीशस) : विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी गीत-लेखन प्रतियोगिता 2025 के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। इस वैश्विक प्रतियोगिता में विश्व के अनेक देशों से रचनाकारों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन पाँच भौगोलिक क्षेत्रों—अफ्रीका एवं मध्य पूर्व, अमेरिका, एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया, यूरोप तथा भारत—के आधार पर किया गया।
अफ्रीका एवं मध्य पूर्व क्षेत्र के विजेता
इस वर्ग में मॉरीशस की डॉ. कीर्ति देवी रामजतन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क़तर के विवेक कुमार तिवारी द्वितीय तथा शालिनी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
अमेरिका क्षेत्र के विजेता
अमेरिका की रचना श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर रहीं। शुभ्रा ओझा (अमेरिका) को द्वितीय तथा सांद्रा लोटावन (सूरीनाम) को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र के विजेता
सिंगापुर की श्वेता वर्मा सिंघल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इंडोनेशिया के अक्षय कुमार ठुकराल दूसरे तथा ऑस्ट्रेलिया की रेखा राजवंशी तीसरे स्थान पर रहीं।
यूरोप क्षेत्र के विजेता
रूस की डॉ अनूपा आर्या को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। रूस के अजय कुमार साहू को द्वितीय तथा नीदरलैंड्स की ऋतु शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
भारत क्षेत्र के विजेता
भारत वर्ग में नितीश पाण्डेय (कानपुर/हैदराबाद) प्रथम रहे। तमिलनाडु के डॉ. सतीश कुमार श्रीवास्तव ‘नैतिक’ को द्वितीय तथा महाराष्ट्र की मंजु गुप्ता को तृतीय पुरस्कार मिला।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी गीत-लेखन को प्रोत्साहन देना, नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करना तथा विश्व समुदाय के बीच हिंदी भाषा की रचनात्मक शक्ति को सुदृढ़ करना है।
[भारत-दर्शन समाचार]