हिंदी दिवस 2025 पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी संवाद प्रतियोगिता

रचनाकार: भारत-दर्शन समाचार

विश्व हिंदी सचिवालय (मॉरीशस) द्वारा हिंदी दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक अंतरराष्ट्रीय हिंदी संवाद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का विषय है – "आओ, हिंदी सीखें"

यह प्रतियोगिता 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए होगी और प्रतिभागियों को 90 सेकंड का वीडियो संवाद प्रस्तुत करना होगा। संवाद केवल हिंदी में होना चाहिए और यह दो प्रतिभागियों के बीच होना अनिवार्य है।

प्रतियोगिता के क्षेत्र

प्रतियोगिता पाँच भौगोलिक क्षेत्रों में होगी:

  1. अफ्रीका और मध्य-पूर्व

  2. अमेरिका

  3. एशिया और ऑस्ट्रेलिया (भारत को छोड़कर)

  4. यूरोप

  5. भारत

पुरस्कार

प्रत्येक क्षेत्र के विजेताओं को प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे:

  • प्रथम पुरस्कार – 160 अमेरिकी डॉलर

  • द्वितीय पुरस्कार – 130 अमेरिकी डॉलर

  • तृतीय पुरस्कार – 100 अमेरिकी डॉलर

प्रतिभागी विवरण (अनिवार्य)

वीडियो के साथ निम्न जानकारी भेजना आवश्यक है:

  1. प्रथम प्रतिभागी का नाम, आयु और जन्मतिथि

  2. द्वितीय प्रतिभागी का नाम, आयु और जन्मतिथि

  3. दोनों प्रतिभागियों के विद्यालय का नाम, ईमेल और संपर्क नंबर

  4. प्रत्येक प्रतिभागी के लिए एक संपर्क व्यक्ति (शिक्षक या अभिभावक) का नाम और फोन नंबर

  5. प्रतिभागियों का देश का नाम

  6. विद्यालय आईडी कार्ड और जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति

नियम एवं शर्तें

  • संवाद हिंदी में और दिए गए विषय पर होना चाहिए।

  • वीडियो की अवधि अधिकतम 90 सेकंड होगी (लैंडस्केप, 1280x720, MP4/MOV)।

  • विद्यालय से एक से अधिक प्रविष्टियाँ स्वीकार्य हैं।

  • उच्चारण स्पष्ट होना चाहिए।

  • अशोभनीय/अपमानजनक भाषा स्वीकार्य नहीं होगी।

  • वीडियो का कॉपीराइट विश्व हिंदी सचिवालय के पास रहेगा।

  • निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि

सभी प्रविष्टियाँ 10 सितंबर 2025 (मंगलवार) तक ईमेल द्वारा भेजनी होंगी।

📧 ईमेल: whscompetitions@gmail.com
📍 पता: World Hindi Secretariat, Independence Street, Phoenix 73423, Mauritius
📞 फोन: +230 6600800

परिणामों की घोषणा हिंदी दिवस 2025 पर की जाएगी।

[भारत-दर्शन समाचार]