बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का न्यूज़ीलैंड दौरा 

रचनाकार: भारत-दर्शन समाचार

11 जुलाई 2024 (न्यूज़ीलैंड): भारत में सर्वाधिक चर्चित कथा वाचकों में से एक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 3-4 अगस्त को ऑकलैंड के 'ट्रस्टस एरिना' में आयोजित की जा रही है। 

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों दक्षिण प्रशांत की यात्रा पर हैं। वे ऑस्ट्रेलिया और फीजी के विभिन्न नगरों में हनुमंत कथा के बाद न्यूज़ीलैंड आ रहे हैं। शास्त्री जी मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) के पीठाधीश्वर हैं। इन्हें बागेश्वर सरकार, बागेश्वर बाबा और बागेश्वर महाराज के नाम से भी जाना जाता है।   

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में सरयूपारीय ब्रह्मण परिवार में हुआ। शास्त्री जी ‘दिव्य दरबार’ लगाते हैं जिसमें वे आगंतुक से बिना बात किए ही उनकी समस्याओं को धाम के पर्चे पर उल्लिखित कर देते हैं। इसके पश्चात उस व्यक्ति से उसकी समस्याओं की जानकारी ली जाती है, उसके द्वारा बताई गई सभी समस्याएं पहले से ही पर्चे पर शत-प्रतिशत लिखी होती हैं। पिछले 2-3 वर्षों से मध्यप्रदेश के यह युवा कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने 'दिव्य दरबार' के कारण लगातार समाचारों में छाए हुए हैं। शास्त्री जी दक्षिण प्रशांत में पहली बार आ रहे हैं। वे ब्रिटेन में कई बार हनुमंत कथा और दिव्य दरबार लगा चुके हैं। 

बागेश्वर सरकार की न्यूज़ीलैंड यात्रा के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रिचर्ड कुमार से 027 828 1331 पर संपर्क कर सकते हैं। 

[भारत-दर्शन समाचार]