अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

तू, मत फिर मारा मारा

तू, मत फिर मारा मारा | Geet Rabindranath Tagore.

निविड़ निशा के अन्धकार में
जलता है ध्रुव तारा
अरे मूर्ख मन दिशा भूल कर
मत फिर मारा मारा--
तू, मत फिर मारा मारा।

बाधाओं से घबरा कर
तू हँसना गाना बन्द न कर
तू धीरज धर तू, साहस कर तू
तोड़ मोह की कारा--
तू, मत फिर मारा मारा।

चिर आशा रख, जीवन-बल रख
संसृति में अनुरक्ति अटल रख
सुख हो, दुख हो, तू हँसमुख रह
प्रभु का पकड़ सहारा--
तू, मत फिर मारा मारा।

-रबीन्द्रनाथ टैगोर
भावानुवाद : रघुवंशलाल गुप्त, आई सी एस, इंडियन प्रैस, प्रयाग

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।