आप जिस तरह बोलते हैं, बातचीत करते हैं, उसी तरह लिखा भी कीजिए। भाषा बनावटी न होनी चाहिए। - महावीर प्रसाद द्विवेदी।

धर्म निभा

कवि कलम का धर्म निभा
कलम छोड़ या सच बतला।

जिनको भूख, गरीबी खाती
लंबी सड़क ना सके डरा
गीत उन्हीं का हमें सुना।
           कवि कलम का धर्म निभा
           कलम छोड़ या सच बतला।

खाते रोटी देखा सबको
कुछ को रोटी जाती खा
कलम उन्हीं को देख चला।
          कवि कलम का धर्म निभा
          कलम छोड़ या सच बतला।

घटता देख धरा पर क्या-क्या
काँप रहा है अंबर देखो
सहम गई है धरती माँ।
          कवि कलम का धर्म निभा
          कलम छोड़ या सच बतला।

दुनिया सुनती तुझको सारी
कवि नहीं है तू दरबारी
आज तू अपने मन की गा।
          कवि कलम का धर्म निभा
          कलम छोड़ या सच बतला।

-रोहित कुमार ‘हैप्पी'
 न्यूज़ीलैंड

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।