विदेशी भाषा में शिक्षा होने के कारण हमारी बुद्धि भी विदेशी हो गई है। - माधवराव सप्रे।

शहीद पूछते हैं

शहीद पूछते हैं | Shaheed Puchhte Hain - Poem by Rohit Kumar

भोग रहे जो आज आज़ादी
किसने तुम्हें दिलाई थी?
चूमे थे फाँसी के फंदे,
किसने गोली खाई थी?

बलिवेदी को शीश दिया था
मौत से रची सगाई थी।
क्या ‘ऐसी आज़ादी' खातिर
हमने जान गंवाई थी?

मांग रहा था देश ख़ून जब
किसने प्यास बुझाई थी?
देश के वीरों ने हँस-हँसकर
काहे फाँसी खाई थी !

देश की खातिर मर मिटने की,
कसमें खूब निभाई थी।
भारतवासी मिटे हजारों
तब आज़ादी आई थी!

- रोहित कुमार 'हैप्पी'
  न्यूज़ीलैंड।

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।