देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

वंदना | बाल कविता

रचनाकार: डा. राणा प्रताप सिंह गन्नौरी 'राणा'
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

मैं अबोध सा बालक तेरा,
ईश्वर! तू है पालक मेरा ।

         हाथ जोड़ मैं करूँ वंदना,
         मुझको तेरी कृपा कामना ।

मैं हितचिंतन करूँ सभी का,
बुरा न चाहूँ कभी किसी का ।

         कभी न संकट से भय मानूँ,
         सरल कठिनताओं को जानूँ ।

प्रतिपल अच्छे काम करूँ मैं,
देश का ऊँचा नाम करूँ मैं ।

         दुखी जनों के दुःख हरूँ मैं,
         यथा शक्ति सब को सुख दूँ मैं ।

गुरु जन का सम्मान करूँ मैं,
नम्र, विनीत, सुशील बनूँ मैं ।
 
        मंगलमय हर कर्म हो मेरा,
        मानवता ही धर्म हो मेरा ।


            - डा राणा प्रताप सिंह 'राणा'
               [मीठे बोल]

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।