देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

छवि नहीं बनती

निराला पर सपना सिंह (सोनश्री) की कविता

निराला जी, निराले थे।
इसलिए तो,
सबको, भाये थे।
आपके, शब्दों में,
जादू था ऐसा,
कि
आज भी,
गूंजते हैं वही,
जेहन में,
बार बार,
कर्नाकाश के,
अक्षय पटल पर ।
अभाव में,
भाव,
आये थे कैसे ?
आज तो,
भाव में भाव,
आता नहीं ।
सोचती हूँ ,
कहाँ से,
उमड़ेगी कविता,
जिसमें,
झलकेगी,
छवि आपकी ।
क्या कहूँ,
शब्द,
नहीं बनते,
भाग, जाते हैं,
आपके,
नाम से, शब्दों के,
चमत्कार से
निराला जी, निराले थे,
इसलिए तो,
सबको,
भाये थे आप ।

- सपना सिंह ( सोनश्री )
#

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।