पराधीनता की विजय से स्वाधीनता की पराजय सहस्रगुना अच्छी है। - अज्ञात।

नई सदी के बच्चे

नई सदी के बच्चे हैं हम
मिलकर साथ चलेंगे।
प्रगति के रथ को हम मिलकर
नई दिशाएं देंगे।

जल, थल, नभ में काम करेंगे
जो चाहें पायेंगे।
सदा राष्ट्र की विजय पताका
मिलकर फहरायेंगे॥

हर कुरीति, हर आडम्बर को
मिलकर नष्ट करेंगे।
सबके मन में नई उमंगें,
सपने नये भरेंगे॥

नई सदी के बच्चे हैं हम,
नव प्रतिमान गढ़ेंगे।
सबसे प्यारा देश हमारा,
सबको बतला देंगे॥

- त्रिलोक सिंह ठकुरेला
 ई-मेल:  thakurela2021@gmail.com

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।