देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

कोई नहीं होगा साक्षी

पत्थर के नहीं हैं
ये मेरे- तुम्हारे रिश्ते
की चोट सह लें
किरच-किरच हो जायेंगे
देखो, कांच के रिश्ते हैं ये
खुद को सम्हालो
कहीं टूट जाये
और कोई टुकड़ा
पाँव तले आ गया
तो फर्श लाल हो जायेगा
और तुम्हारी
इस तकलीफ का साक्षी
कोई नहीं होगा।

-प्रीता व्यास
 न्यूज़ीलैंड

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।